छत्तीसगढ़ में VHP का बड़ा जनजागरण अभियान: अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर साधु-संतों से होगा संवाद....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वरिष्ठ नेता रहे अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विहिप एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने जा रहा है। VHP के अनुसार, इस अभियान के तहत प्रदेशभर में साधु-संतों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा।
इस जनजागरण अभियान में मुख्य रूप से धर्मांतरण के मुद्दे पर जन-जागरूकता बढ़ाने, मठ-मंदिरों से जुड़े विषयों और मंदिरों के सुचारू प्रबंधन को लेकर जनसंवाद जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाएगा। विहिप के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा ने बताया कि इस दौरान पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के जरिए संगठन सीधे लोगों के बीच पहुंचेगा और इन अहम विषयों पर संवाद कर जनजागरण करेगा।
डॉ. ललित मखीजा (प्रांत अध्यक्ष, VHP, छत्तीसगढ़ प्रांत)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)













Comments