2 करोड़ के वाहन जले, कार गोदाम में लगी आग....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
प्रयागराज में शुक्रवार को मारुति सुजुकी के गोदाम में एक हाई-टेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे आग लग गई। इसमें 16 वाहन जलकर राख हो गए, जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना झूंसी के अंदावा में हुई।
कारों में लगे सीएनजी सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर के पांडे ने बताया कि आग बुझाने के लिए फूलपुर, सोरांव हंडिया, नैनी और सिविल लाइंस से सात दमकल गाड़ियां बुलाई गई। उन्होंने कहा, "गैराज में 400 गाड़ियां खड़ी थीं। आग बुझाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। कंपनी ने विभाग से कोई एनओसी नहीं ली थी। अब उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments