google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

काजल हिंदुस्तानी की कथित विवादित टिप्पणी पर बवाल, हुसैनी सेना ने एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन, सर्वसमाज ने किया समर्थन....

46 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान काजल हिंदुस्तानी द्वारा इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के परिधान पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में हुसैनी सेना ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

















हुसैनी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर एडिशनल एसपी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी धर्म, समुदाय या महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।


विभिन्न सामाजिक संगठनों का मिला साथ -

हुसैनी सेना के इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। इस दौरान सतनामी समाज, ईसाई (क्रिश्चियन) समाज, सिख समाज, हिंदू समाज और भारतीय बौद्ध महासभा, रायपुर सहित कई अन्य सामाजिक समुदायों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने हुसैनी सेना की मांगों का खुला समर्थन किया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये पदाधिकारी रहे उपस्थित -

प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, प्रदेश सचिव शैलेश बड़गे, जिला अध्यक्ष विजय गाजघाटे, कार्यकारिणी सदस्य अविनाश धूल और अरुणा राव, मीडिया प्रभारी अक्षय डहट तथा युवा प्रकोष्ठ के महासचिव अरुण बागड़े सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी संगठनों ने प्रशासन से एक सुर में मांग की है कि तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html