महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त संबित मिश्रा ने किया सम्मानित....
संगी मितान सेवा समिति ने अभियंता दिवस पर 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का किया सम्मान...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: आज संगी मितान सेवा समिति, रायपुर द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन, महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सामान्य सभा सभागार में नगर निगम के 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान किया गया। सभी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर मंच पर सम्मानित किया गया।
संगी मितान सेवा समिति की ओर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त संबित मिश्रा ने किया। अतिथियों ने सभी सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं के सुखमय, सुदीर्घ, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगी मितान सेवा समिति के अध्यक्ष तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के कार्यपालन अभियंता निशीकांत वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहे।
इन अभियंताओं का हुआ सम्मान -
अभियंता दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता यू.के. घलेन्द्र, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता, हेमंत शर्मा, बद्री चंद्राकर, संतोष पाण्डेय, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एस.पी. त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, हेमंत सोलंकी, रघुमणी प्रधान, संजय शर्मा, राकेश अवधिया, विमल शर्मा, सहायक अभियंता राजनारायण पटेल, विनोद चतुर्वेदी, उपअभियंता ललित वर्मा, योगेन्द्र वर्मा सहित अन्य सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments