google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी....

Oct 1
2 min read
  • दरिमा में खेत में लावारिस मिली नवजात: स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश

  • मंत्री राजेश अग्रवाल बोले—"मासूम की जिंदगी और हिफाजत हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता, इलाज में न हो कोई कोताही"

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 सरगुजा जिले के दरिमा इलाके में खुले खेत के पास असहाय हालत में मिली नवजात शिशु के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को फोन मिलाकर नन्ही बच्ची के स्वास्थ्य और अब तक मिले उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।


मंत्री ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में ताकीद किया है कि इस नवजात के इलाज और देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्ची को हर वक्त डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा जाए और आवश्यकतानुसार तमाम एडवांस मेडिकल सुविधाएं तुरंत मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही, उसकी सुरक्षा और भविष्य के संरक्षण को लेकर तमाम संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।


संवेदनशीलता के साथ निभाई जाए जिम्मेदारी -

घटना पर गहरी चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि एक दूधमुंही बच्ची का इस तरह लावारिस हालत में मिलना अत्यंत झकझोर देने वाला है। इस नाजुक घड़ी में सबसे अहम उस बच्ची की जान, उसका स्वास्थ्य और उसकी मुकम्मल हिफाजत है। केवल बेहतर चिकित्सा ही काफी नहीं है, बल्कि इस मासूम को एक सुरक्षित माहौल और बेहतर भविष्य के लिए मु मुकम्मल संरक्षण भी मिलना चाहिए।


उन्होंने निर्देश दिए कि बच्ची के स्वास्थ्य की हर घंटे रिपोर्ट ली जाए और उसके पालन-पोषण तथा देखरेख से जुड़ी प्रक्रियाओं में प्रशासनिक स्तर पर पूरी संवेदनशीलता बरती जाए।


ग्रामवासियों की मदद से अस्पताल पहुँची थी बच्ची -

गौरतलब है कि दरिमा क्षेत्र में खेत के पास मिली इस नवजात को स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख में जुटी हुई है। प्रशासन और स्थानीय विभाग आपसी समन्वय के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


मंत्री ने मासूम के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस नन्ही जान के जीवन में खुशियों का नया सवेरा आए। उन्होंने दोहराया कि इस बच्ची को उचित चिकित्सा के साथ-साथ एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य देना ही हमारा मुख्य ध्येय है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html