google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आप ने "गाय हटाओ या टोल हटाओ" अभियान के तहत एनएच सहित सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन....

Jul 31
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर नेशनल हाईवे सहित जिले की प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमावड़े से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों को हो रहे भारी नुकसान को लेकर आम आदमी पार्टी रायपुर के अनुषा जोसेफ़ सागर क्षीरसागर, पुनारद निषाद और महेन्द्र बिसेन आदि नेताओं ने "गाय हटाओ या टोल हटाओ" अभियान के तहत मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले में नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर दिन-रात मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग घायल हो चुके हैं, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आप ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी इस विषय पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा गया है कि यदि नेशनल हाईवे से जानवरों को नहीं हटाया जा सकता तो टोल टैक्स वसूली का कोई औचित्य नहीं रह जाता। यह टिप्पणी राज्य शासन और प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं सड़कों पर चिह्नित ब्लैक स्पाट और सड़कों के किनारे घटिया मुरुम के चलते पानी भरे गड्ढे में गिरकर लोग जख्मी हो रहे या अपनी जान तक गंवा रहे हैं, जो सरकार की लापरवाही को उजागर करता है। इसके साथ ही किसानों की चिंता का मुद्दा भी उठाते हुए कहा गया कि खुले में घूम रहे मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आप नेताओं ने कहा कि नेशनल हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है। जब सुप्रीम कोर्ट तक इस मुद्दे पर सख्त टिप्पणी कर चुका है, तब भी राज्य सरकार की निष्क्रियता समझ से परे है। अगर तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।


आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि-

1. नेशनल हाईवे एवं प्रमुख सड़कों से तत्काल मवेशियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

2. नगर पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर मवेशियों के लिए समुचित गौशालाओं/आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

3. अवारा मवेशियों, ब्लैक स्पाट व घटिया मुरुम से हुए गड्ढे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के लिए जवाबदेही तय करते हुए संबंधित विभाग या NH के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें या उन्हें बर्खास्त करें।

4. टोल वसूली करने वाली एजेंसियों को निर्देशित किया जाए कि वे हाईवे को सुरक्षित बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएं।

5. अगर एक सप्ताह के अंदर हाईवे से गायों को नहीं हटाया जाता है तो आम आदमी पार्टी टोल हटाने का मुहिम शुरू करेगी और टोल को फ्री कराने का काम करेगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन की होगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html