विसर्जन में करंट लगने से दो युवकों की मौत और 10 घायल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मझौली इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई, जब प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा जुलूस हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दस से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
नरिली तालाब की तरफ जा रहे इस जुलूस में लगभग पचास लोग मौजूद थे। मार्ग पर नीचे लटक रहे एक बिजली तार को ऊपर उठाने के प्रयास में वह ऊपर गुजर रही मुख्य हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आ गिरा। इस चपेट में आने से विकास और प्रिंस नामक दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि जुलूस से पहले हुई समन्वय बैठक में इन लटकते तारों की समस्या से अवगत कराया गया था, बावजूद इसके विभाग ने कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया। साथ ही, अस्पताल में चिकित्सा अमला समय पर उपलब्ध न होने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments