google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, करमा देखने निकले थे घर से...

1 hour ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर करमा पर्व देखने निकले थे, इसी बीच अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।


उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साल्ही मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना में मन्ना राम मझवार (21 वर्ष) और धन्ना राम मझवार (22 वर्ष) निवासी घाटबर्रा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिसके बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती है।

#सड़क_हादसा #सरगुजा_न्यूज #छत्तीसगढ़_क्राइम #RoadAccident #SurgujaNews #breakingADNnews

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html