google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पैरी नदी के एनीकेट में फंसे मिले दो लावारिस शव, मचा हड़कंप...

1 day ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजिम :- गरियाबंद जिले के राजिम में पैरी नदी से दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव अलग-अलग स्थानों पर एनीकेट के बीच फंसे हुए मिले। सूचना मिलने के बाद राजिम थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पहला शव पैरी नदी के नवागांव एनीकेट में फंसा हुआ मिला। वहीं दूसरा शव वार्ड क्रमांक 1 माणिकांचन के पास नदी के बहाव क्षेत्र में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।


















सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हाल में आई तेज बाढ़ और नदी के तेज बहाव के कारण दोनों शव कहीं और से बहकर यहां पहुंचे होंगे। हालांकि शव कहां से बहकर आए और मृतकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।


पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि मृतकों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही आसपास के गांवों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस शवों की स्थिति, कपड़ों और अन्य पहचान योग्य निशानों के आधार पर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा सकता है। एक ही क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके के आसपास जुट गए।


पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल पर जांच की। फिलहाल दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतकों की पहचान होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राजिम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html