google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे बहे, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी...

6 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

(छत्तीसगढ़): बिलासपुर के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बहने का दुखद मामला सामने आया है। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों, स्थानीय निवासियों और पुलिस के बाद अब SDRF की टीम भी मौके पर पहुंचकर नदी में बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।





















प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय अयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश मोहल्ले के पास से गुजरने वाली अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों अचानक नदी के गहरे हिस्से और गड्ढे वाले क्षेत्र में चले गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए।


घटना की सूचना तुरंत परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शुरुआती छानबीन के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम अब नदी के संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन कर रही है।


गोताखोरों के पहुंचने में देरी पर लोगों में नाराजगी -

हादसे के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान टीम और गोताखोरों के करीब सवा घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए परिजनों और मोहल्लेवासियों में आक्रोश देखने को मिला। हालांकि, टीम के पहुंचने के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।


फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम पानी की गहराई और बहाव को ध्यान में रखते हुए लगातार तलाश कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा मोहल्ला नदी किनारे बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों का सुराग मिलने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

 
 
 

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html