रायगढ़ की सड़क पर भिड़े दो सांड, भीड़ में मची अफरा-तफरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आए दिन मवेशी सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, इनके कारण बाइक चालक भी घायल हो रहे हैं। शनिवार देर शाम हटरी चौक रोड पर दो सांड आपस में लड़ते हुए लोगों की भीड़ में घुस गए। इस दौरान 4-5 बाइक चालक मामूली रूप से घायल हो गए। कुछ बाइक भी डैमेज हुई हैं।
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इधर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि निगम सड़क पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं कर रहा है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। हटरी चौक रोड पर सांडों के भीड़ में घुसने से लोगों में डर का माहौल बन गया था।
दरअसल, सिटी कोतवाली से हटरी चौक रोड पर वाहनों की लाइन लगी थी। सड़क संकरी होने के कारण यहां हर दिन जाम की स्थिति रहती है। इस दौरान कई बाइक चालक भी जाम में फंसे हुए थे। इसी बीच दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक भीड़ के बीच घुस गए। एक सांड दूसरे को मारने लगा। दोनों सांड बाइक चालकों से टकरा गए। इससे कई बाइक चालक सड़क पर गिर गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में 4-5 बाइक चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं। सांडों की लड़ाई पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों सांड लड़ते हुए भीड़ के बीच पहुंच जाते हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)










Comments