लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित लाल चौक पर लौह पुरुष और देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एक संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व पार्षद जयंती भाई पटेल और तिलक भाई पटेल सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जोन कमिश्नर पी. डी. धृतलहरे और अन्य निगम अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments