छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 'आप' का संकल्प: बिरगांव में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिरगांव स्थित 'छत्तीसगढ़ महतारी' की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया है। इस खास मौके पर पार्टी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए पिछले ढाई दशकों की राजनीतिक व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं।
पार्टी के नेताओं का कहना है कि पिछले 25 वर्षों में सत्ता में रही पार्टियों ने केवल प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। 'आप' ने विश्वास जताया है कि राज्य में एक ईमानदार और पारदर्शी विकल्प की सख्त जरूरत है, और मौका मिलने पर जनहित आधारित नीतियां लागू की जाएंगी।
इस आयोजन में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments