google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

आदिवासी समाज व युवा प्रभाग ने निकाला हरित संकल्प - बी. बनडबरी जमदरहा में 300 पौधों का रोपण.....

  • आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली - बसना एवं सर्व आदिवासी समाज, बड़े साजापाली के संयुक्त नेतृत्व में 300 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का भव्य वृक्षारोपण......

  • वनस्पति, स्वास्थ्य और रोज़गार की दिशा में कदम: उद्यान अधिकारी ने किसानों को दी जैविक खेती व सब्जी उत्पादन की जानकारी......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना -

माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण एवं विद्यालय परिसर, बी. बनडबरी जमदरहा, 24 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना एवं सर्व आदिवासी समाज, बड़े साजापाली के संयुक्त नेतृत्व में माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण एवं विद्यालय परिसर, बी. बनडबरी जमदरहा में भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 300 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र बड़े साजापाली के अध्यक्ष उसुम कुमार बरिहा एवं आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना के अध्यक्ष देव ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण उद्यान विकास विस्तार अधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपेन्द्र कुमार नाग उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य मीना सत्यानंद बरिहा, सेवानिवृत्त प्राचार्य फागुलाल बरिहा, डॉ. योगेश कुमार बरिहा, पूर्व जनपद सदस्य सोनसाय बरिहा, कर्मचारी प्रभाग के अध्यक्ष विजय सिंह सिदार, समाज के सचिव छत्तरसिंह जगत, कोषाध्यक्ष चंदर सिंह सिदार, उपाध्यक्ष करम सिंह जगत, युवा प्रभाग के सचिव राजू सिदार, सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र बड़े साजापाली के अध्यक्ष एवं बिंझवार समाज के युवा अध्यक्ष खिलेश बरिहा, अखिल भारतीय गोंड़ समाज फुलझर राज के युवा अध्यक्ष एवं आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना के सचिव राजेंद्र सिदार, गोंड़ समाज भंवरपुर के युवा अध्यक्ष नोहर सिंह सिदार, भटगांव राज के युवा अध्यक्ष अरविन्द बरिहा, सचिव राजेंद्र बरिहा तथा कोंध समाज के युवा अध्यक्ष संजय कुमार गहिर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि उपेन्द्र कुमार नाग ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रत्येक परिवार को अपनी बाड़ी में मौसमी साग-सब्जियों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे परिवार को पौष्टिक एवं ताज़ी सब्जियाँ मिलने के साथ अतिरिक्त आय का भी स्रोत विकसित होता है। उन्होंने जैविक खेती, उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीक, फलदार एवं छायादार पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।


उन्होंने युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार से जुड़ी शासकीय योजनाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी पढ़ाई जारी रखें, आधुनिक तकनीकों को अपनाएँ तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।


कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान आगामी विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के सफल आयोजन, पर्यावरण संरक्षण तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।


कार्यक्रम का समापन "एक व्यक्ति–एक पौधा" के संकल्प तथा "जय सेवा, जय जोहार, जय आदिवासी" के उद्घोष के साथ हुआ।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html