google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वसुंधरा गार्डन में हुआ वृक्षारोपण...

Jul 30
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर चंगोराभाठा जोन एवं गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वसुंधरा गार्डन में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद छगन चौबे रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के संस्थापक अमिताभ दुबे ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गुरदीप टुटेजा, आशीष शर्मा, मोनिका बागरेचा, भौमिक एवं डॉ. राधिका यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी के सभी जोनों के पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि छगन चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


अध्यक्षीय उद्बोधन में अमिताभ दुबे ने कहा कि ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर वर्षों से जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने युवाओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।


इस अवसर पर पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।


कार्यक्रम में चंगोराभाठा जोन प्रभारी ,गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रात्रि लहरी, संरक्षण मंडल के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, सनंद देवांगन एवं कृष्णकांत वर्मा, चंगोराभाठा जोन की सह प्रभारी डॉ कविता कुंभज, अध्यक्ष राम तिवारी, सचिव राहुल कुंभज सहित, पद्मिनी वर्मा, पुनीता वर्मा अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्याम बघेल एवं चांदनी देवांगन का विशेष सहयोग रहा।


कार्यक्रम के अंत में डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html