google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा नेताओं का ट्रांसफर उद्योग बेनकाब, पैसे लेकर फर्जी आदेश जारी, क्या यही साय सरकार का सुशासन है ?.....

Aug 23
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के तथाकथित सुशासन की पोल अब भाजपा नेताओं की कथित वसूली और फर्जी ट्रांसफर आदेशों ने खोल दी है। सरकार में ट्रांसफर उद्योग खुलेआम चल रहा है और भाजपा के नेता ट्रांसफर एजेंट बनकर कर्मचारियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बलौदाबाजार भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनिराम पटेल एवं जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी पर स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी से 1 लाख रुपये लेकर सीएमएचओ के कथित फर्जी हस्ताक्षर वाला ट्रांसफर आदेश देने का गंभीर आरोप सामने आया है। कर्मचारी जब नए स्थान पर ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा, तब उसे पता चला कि ट्रांसफर आदेश ही फर्जी है। यह सिर्फ एक कर्मचारी के साथ धोखा नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता के साथ खिलवाड़ है।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सुशासन नहीं वसूली शासन चल रहा है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा नेताओं को जहां मौका मिल रहा है, वहां जनता और कर्मचारियों से पैसा ऐंठने के आरोप सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास से लेकर राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं तक में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की कथित वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने ट्रांसफर को कमाई का कारोबार बना दिया है। पद जितना बड़ा, रेट उतना बड़ा यही भाजपा सरकार के कथित सुशासन का नया फार्मूला बन गया है। अगर भाजपा के पदाधिकारी ही पैसे लेकर सरकारी अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से आदेश जारी करेंगे तो फिर आम कर्मचारी न्याय के लिए किसके पास जाएगा ?


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले भी तहसीलदारों के ट्रांसफर के नाम पर करोड़ों रुपये के लेनदेन के आरोप सामने आ चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के समर्थक द्वारा कलेक्टर के ट्रांसफर के नाम पर करोड़ों रुपये लिए जाने के आरोप भी लगाए गए थे। अब भाजपा नेताओं पर कर्मचारी से पैसे लेकर फर्जी ट्रांसफर आदेश देने का मामला सामने आना बताता है कि मामला गंभीर है।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में सरकारी ट्रांसफर भी बिकने लगे हैं? क्या पैसे देने वाले को मनचाहा पद और जगह मिलेगी? क्या भाजपा नेताओं को सरकारी आदेश जारी करने का अधिकार मिल गया है? और अगर नहीं, तो ऐसे फर्जी आदेश जारी करने वालों पर अब तक कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई ?


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाए, पैसे के लेनदेन की जांच हो, फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने वालों पर आपराधिक कार्रवाई हो तथा यह भी जांच की जाए कि इस कथित वसूली के पीछे कौन-कौन लोग और कौन-कौन से अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं।भाजपा सरकार की असली तस्वीर अब सामने आ चुकी है।‘पैसा दो,मनमुताबिक ट्रांसफर लो। क्या यही सुशासन है ?

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html