google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न.....

45 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा आयोजित रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और जिला मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन अवसर पर सभी ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन की शुरुआत ध्वजारोहण और योगाभ्यास के साथ हुई।



















युवाओं के आक्रोश और कांग्रेस के इतिहास पर हुई चर्चा

शिविर को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 'पेपर लीक' और सरकार के खिलाफ छात्रों के आक्रोश के विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर देश के युवाओं में भारी नाराजगी है। वहीं, सौरभ बाजपेयी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठन, उसके उत्थान और देश के विकास में पार्टी के ऐतिहासिक योगदान पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

2028 और 2029 के लिए तैयार किया गया रोडमैप

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने प्रशिक्षार्थियों के सक्रिय योगदान और सुझावों को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी 2028 में छत्तीसगढ़ में और 2029 में देश में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है।

प्रदेश के सभी 307 ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूर्ण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शिविर के सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि अब राज्य के सभी 307 ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो चुका है। यह अभियान बस्तर संभाग से शुरू होकर आज राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा हर जिले से 2 मास्टर ट्रेनरों को भी शामिल किया गया।


इस वृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए बैज ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, धनेन्द्र साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आभार प्रदर्शन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संदीप साहू, चातुरी नन्द सहित राजेश तिवारी, युगल पांडेय, कुलदीप जुनेजा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html