google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

IRCTC से नहीं बुक हो रहे ट्रेन टिकट, रेलवे ने बताया बुकिंग करने का नया तरीका......

Jul 25, 2023
2 min read












IRCTC :- भारतीय रेलवे (Indian Railways) को देश की जीवन रेखा कहा जाता है. ट्रेन का सफर तकरीबन हर भारतीय को पसंद भी है लेकिन मंगलवार से ट्रेन टिकट बुक करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, IRCTC की वेबसाइट पर हर दिन लाखों लोग टिकट की बुकिंग करते हैं. मंगलवार को IRCTC का ऐप और वेबसाइट ठप हो गई हैं, जिसकी वजह से लोग टिकट बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, टेक्निकल दिक्कतों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, IRCTC ने ट्वीट कर सिस्टम में तकनीकी खराबी बताई है. IRCTC ने बताया, तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है. हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है, जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम जानकारी देंगे |

यात्रियों ने इसको लेकर ट्विटर पर शिकायत करना शुरू कर दिया था, जिसमें कई यात्रियों ने लिखा है कि उनके पैसे भी कट गए हैं और टिकट भी नहीं बन पाया है. फिलहाल इस बीच रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए दूसरा जुगाड़ बताया है,जिसके जरिए आप टिकट बुकिंग कर सकते हैं |

IRCTC ने किया ट्वीट :-

IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में कहा कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा आईआरसीटीसी साइट और ऐप काम नहीं कर रहे हैं. टेक्निकल टीम CRIS इस इश्यू को सॉल्व करने पर काम कर रही है. इस बीच रेलवे ने कहा है कि आप ऑल्टरनेटिव ऑफ्शन जैसे Amazon, Makemytrip आदि के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं |

IRCTC के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि ये वेबसाइट कल रात से ही काम नहीं कर रही है, जिसको चालू करने पर काम हो रहा है, फिलहाल आप टिकट बुकिंग के लिए Ask disha वाले ऑप्शन को भी सलेक्ट कर सकते हैं, वहीं, अगर आपके भी ई-वॉलेट में पैसा है तो आप वहां से टिकट बुकिंग कर सकते हैं, इसे अलावा आप काउंटर से भी टिकट ले सकते हैं, इसके अलावा आप Trainman, Make my trip, Ixigo, PayTm से भी बुकिंग कर सकते हैं|


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html