सीढ़ियों पर फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव, कर्ज से था परेशान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। राज्योत्सव की चल रही तैयारियों के बीच शनिवार की सुबह रायपुर कलेक्टोरेट पहुंचे लोग उस वक्त भौचक्के रह गए, जब परिसर की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका नजर आया। पड़ताल करने पर देखा कि सांस टूट चुकी थी और बेजान शरीर लटका हुआ था। पतासाजी करने पर पता चला कि फांसी पर लटकी यह लाश कलेक्टोरेट में ही काम करने वाले चौकीदार दिनेश पटेल की है।
बताया जा रहा है कि दिनेश पटेल ने अपनी आमदनी से कहीं अधिक का कर्ज ले लिया था। 20 लाख से अधिक का कर्ज होने की वजह से वह परेशान था। हालांकि, यह केवल कयास है, क्योंकि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। बहरहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिली है। दिनेश कुमार पटेल (50 वर्ष) पुत्र प्रभु राम पटेल, निवासी श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी, थाना टिकरापारा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में कर्ज और लोन जैसी बातें सामने आ रही हैं। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments