google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी से लौट रहे ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की मौत...

39 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा में मुर्गी फार्म के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (RHO) चंद्र किरण चंद्राकर (47 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे स्वास्थ्य अधिकारी मिली जानकारी के अनुसार, पलारी निवासी चंद्र किरण चंद्राकर लक्ष्मणपुर अस्पताल में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को अस्पताल में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे जब वे बिनोरी-कोसमंदा मार्ग पर ग्राम कोसमंदा स्थित मुर्गी फार्म के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हेलमेट पहनने के बावजूद नहीं बच सकी जान बताया जा रहा है कि हादसे के समय चंद्र किरण चंद्राकर ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक कर्मचारी की सड़क हादसे में अचानक मौत होने से उनके परिजनों, परिचितों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।


दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हादसे में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार खुमन चतुर्वेदी और बुधारु सोनवानी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों के गबोद गांव के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि ये दोनों युवक बिनोरी से मुड़ियाडीह गांव की ओर जा रहे थे, तभी यह आमने-सामने की टक्कर हुई।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही 'डायल 112' की मदद से दोनों घायलों को पलारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव पलारी थाना प्रभारी रागनी राय ने बताया कि दुर्घटना में मृत स्वास्थ्य अधिकारी का शव अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। शाम हो जाने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों बाइकों के बीच टक्कर का असल कारण क्या था, पुलिस इसकी बारीकी से पड़ताल कर रही है।  #RoadAccident #Chhattisgarh #BalodaBazar #Paliari #BreakingNews #CGNews #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html