google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हाईवे पर चलते ट्रक में आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान...

31 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर एक बड़ा हादसा टल गया। सिमगा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा गांव के पास ओवरब्रिज पर चल रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से आग की तेज लपटें उठने लगीं। हालांकि, आग बढ़ती देख चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


सुबह 4:30 बजे चलती ट्रक में लगी आग प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे से एक ट्रक गुजर रहा था, तभी अचानक वाहन में आग लग गई। आग लगते ही चालक और परिचालक ने तत्काल अपनी जान बचाने का प्रयास किया और ट्रक से छलांग लगाकर सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ट्रक से उठती लपटों के कारण हाईवे पर खतरनाक स्थिति बन गई।


फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में ट्रक में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और स्थिति को अधिक गंभीर होने से रोका जा सका। हालांकि, इस दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस द्वारा हाईवे पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका ट्रक में आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


ठीक एक दिन पहले इसी हाईवे पर गई थी 5 लोगों की जान रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। गौरतलब है कि सोमवार, 26 अक्टूबर को इसी हाईवे पर सिमगा थाना क्षेत्र के दरचुरा गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। सुबह करीब 5:30 बजे एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें बस चालक और परिचालक समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद हाईवे पर खड़े होने वाले भारी वाहनों और यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं एक बार फिर गहरी हो गई हैं। #BalodaBazar #Bhatapara #Chhattisgarh #Simga #NH130 #TruckFire #HighwayAccident #FireBrigade #RoadSafety #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html