google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करने के चक्कर में हाईवा की चपेट में आई एक्टिवा, एक किशोर की मौत और दो घायल...

3 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अभनपुर: छत्तीसगढ़ के अभनपुर क्षेत्र में मंडी रोड के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाईवा को ओवरटेक करना तीन नाबालिगों के लिए घातक साबित हुआ। बिना हेलमेट के एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे तीन दोस्तों का यह सफर हादसे में बदल गया, जिससे इलाके में मातम पसर गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकतरा सिंचाई कॉलोनी के रहने वाले तीन किशोर एक ही एक्टिवा पर सवार होकर मंडी रोड की तरफ जा रहे थे। उनके आगे एक भारी-भरकम हाईवा चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्टिवा चालक ने आगे चल रहे हाईवा को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे हाईवा की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी पर पीछे बैठा 16 वर्षीय कृष्ण कुमार साहू पहिए के नीचे आ गया।


मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर -

इस दुर्भाग्पूर्ण दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण कृष्ण कुमार साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत मदद पहुंचाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।


पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी -

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है। हालांकि, घटना के बाद से हाईवा चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।


प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि एक ही वाहन पर तीन लोगों का सवार होना (ट्रिपलिंग), सिर पर हेलमेट न होना और जल्दबाजी में भारी वाहन को ओवरटेक करने का जोखिम ही इस जानलेवा हादसे का मुख्य कारण बना। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html