google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कर्मा माता प्रोत्साहन समिति के द्वारा सम्मान समारोह...

12 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा /जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम कर्मा माता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को हायर एजुकेशन के लिए आर्थिक स्थिति को देखते हुए साहू समाज के द्वारा प्रोत्साहन समिति के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित किया गया वितरण के दौरान हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू सभागार में मौजूद थे और विशेष तौर से एमबीबीएस एजुकेशन अध्यनरत नैना साहू को प्रोत्साहन राशि प्राप्त करते हुए देखा एवं संबंधित प्रतिभाशाली छात्रा से संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त किया संक्षिप्त में हमारे संवाददाता को बताया गया एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के पश्चात एक सफल डॉक्टर के रूप में सेवा करने को तत्पर हूं यह नैना साहू के द्वारा वक्तव्य में हमें बताया गया उन्होंने बताया कि यह मुझे एमबीबीएस में चयनित होकर शैक्षणिक कार्य के लिए मुझको प्रोत्साहन राशि के रूप में जो चेक मुझे प्राप्त हुआ है साहू समाज के प्रति कृतज्ञता आभारी रहूंगी और मुझे मेरी कर्मा माता की आशीर्वाद है अपनी अध्ययन कंप्लीट करने के पश्चात गरीब बेसहारा बीमार व्यक्तियों की सेवा करूंगी और समाज में अपनी भूमिका को एक सफल डॉक्टर के रूप में सेवा दूंगी।

ताराचंद साहू स्मृति सभागार भामाशाह छात्रावास टिकरा पारा रायपुर दिनांक 04 अक्टूबर 2026 नैना साहू, सुपुत्री राम नारायण साहू, नीलिमा साहू, ग्राम देवरी, बलगी माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति क़े मुख्य अतिथि आदरणीय रामकृष्ण साहू डी आई रायपुर क़े हाथों राशि* *25000=00पचचीस हजार का चेक प्राप्त करते हुए, यह उनकी निजी प्रतिभा का असर है कि एक छोटे से गाँव से भी अपनी मेहनत, लगन से आज डॉक्टर, इंजीनियर तैयार हो रहे हैँ।*


माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति बिटिया नैना साहू शास मेडिकल कॉलेज कोरबा प्रथम वर्ष को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनायें,,,!


कन्नौजिया तेली समाज अशेष हार्दिक ख़ुशी प्रकट करती है अपनी बिटिया रानी नैना साहू एवम घर परिवार गाँव देवरी क़े प्रति भी,,,,!



रामकुमार साहू-

कार्यकारिणी सदस्य माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति एवम कोषाध्यक्ष कन्नौजिया तेली समाज छ ग।


हमारे संवाददाता कहते हैं कि इस तरह से जब प्रोत्साहन मिलता है तो बच्चों में उत्साहवर्धन होता है तो बच्चे हमेशा अपने कर्तव्य में लीन होकर अध्ययन करते हैं सबसे बड़ी शैक्षणिक विकास के लिए आर्थिक समस्या बनी रहती है इसलिए साहू समाज के द्वारा अपने प्रतिभावान छात्रों एवं छात्राओं को प्रोत्साहन के रूप में निर्धारित राशि उपलब्ध कराती है और यह राशि प्रति वर्ष दिया जाता है कर्मा माता प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में इस तरह से सर्वांगीण विकास होता है समाज का एवं हितग्राही का ऐसे होनहार प्रतिभावान लोगों को मीडिया परिवार की ओर से विशेष आशीर्वाद है दिन रात मेहनत करके एक अच्छी मुकाम हासिल करने के पश्चात समाज की सेवा देश की सेवा में तत्पर रहने वाले व्यक्तियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं मीडिया परिवार की ओर से।


शालिनी न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता जांजगीर जिले के रहने वाले हैं और नैना साहू भी जांजगीर के रहने वाली है कोरबा में अध्यनरत है इसलिए विशेष संवाद के माध्यम से पत्र वार्ता साझा किया जा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html