google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जीवन निर्वाह भत्ता समिति (पेंशन) जे एस डब्लू महानदी पावर प्लांट नरियरा के भूविस्थापित सदस्यों का मासिक बैठक संपन्न...

3 minutes ago
2 min read
  • विगत माह का पेंशन सिर्फ एस बी आई बैंक के खाते में आना व अन्य बैंकों के खाताधारकों के पेंशन न आने पर विस्तार से चर्चा किया गया |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर चांपा :- जीवन निर्वाह भत्ता समिति (पेंशन) जे एस डब्लू महानदी पावर प्लांट नरियरा के भूविस्थापित 8 ग्रामों के सदस्यों का मासिक बैठक संपन्न हुआ जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसने मुख्य रूप से इस माह का पेंशन सिर्फ एस बी आई बैंक के खाताधारकों के में पेंशन आना व अन्य बैंक के खाताधारकों के खाते में पेंशन के न आने को लें कर विस्तृत चर्चा हुई, इसके साथ ही बहुत दिनों से लंबित भूविस्थापित किसानों के बहुप्रतीक्षित मांग प्लांट द्वारा परिवार बीमा करवाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई, तीसरे विषय में पेंशन को आजीवन दिए जाने को ले कर चर्चा हुई, इसके साथ ही साथ सभी कर्मचारियों की तरह पेंशन धारियों को रोजगार के बदले दिए जाने वाले जीवन निर्वाह भत्ता जो हर माह दिया जाता है |

उसके साथ दीपावली में बोनस की भी मांग रखी गई, जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से जल्द बैठक करने पर सहमति जताई, पूर्व में प्लांट के द्वारा सभी 8 भूविस्थापित आश्रित ग्रामों में एंबुलेंस डॉक्टर सहित स्वास्थ शिविर लगाकर परीक्षण एवं दवाई वितरण की सुविधा दी जाती थी जो किसी कारणवस अब बाधित है जिसे पुनः सर्व सुविधाओं के साथ आश्रित ग्रामों में स्वास्थ्य सुविधा प्रारंभ किया जाए, इसके साथ कंपनी के निर्धारित स्कूलों में भूविस्थापितों के बच्चों की फीस तो दे ही रहे है |


उसके अलावा अन्य स्कूलों में अध्ययनरत भूविस्थापित किसानों के बच्चों की फीस देने की भी मांग उठी, समिति के बैठक में कई भूविस्थापित सदस्यों के नॉमिनी बदलने, पति पत्नी को अलग अलग कार्ड बना हो तो अलग अलग पेंशन देने की मांग जैसे बहुत से प्लांट संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा किया गया जिसे आगामी समय में प्लांट को अवगत कराया जाएगा |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html