हेल्पिंग हैंड्स क्लब की अपील से खरसिया में यातायात पुलिस तैनात...
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 2 min read
एस एस पी शासिमोहन सिंह का आभार
ब्रह्माणपाली चौक से रायगढ़ चौक तक लगेगी स्ट्रीट लाइट
स्कूटी सवार लोगों का एवं गौवंश के हो रहे रोजाना एक्सीडेंट में लगेगा अंकुश
सियाराम ऑटो डील द्वारा दिए जा रहे 15 मजबूत स्टॉपर
ब्रह्माणपाली चौक से शहर की और रायगढ़ चौक तक भारी वाहनों पर स्पीड लिमिट जरूरी |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
खरसिया :- हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक संस्था नहीं एक पहचान बन चुका है जो निरन्तनर सामाजिक हित में अनेको कार्य पूरे प्रदेश में कर रहा है। हर दिल में जगह बना चुकी यह संस्था ने विगत कुछ दिन पहले रायगढ़ जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साशिमोहन सिंह से मिलकर अपील की थी कि स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों के जाने तक भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है जिसके कारण हादसा होना संभव है साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण भी रोजाना एक्सीडेंट हो रहे है खरसिया में एक भी यातायात पुलिस नहीं है साशिमोहन साहब ने इनकी अपील को समझा और आज खरसिया में 3 यातायात सिपाही तैनात हो चुके है।

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल , प्रदेश संरक्षक बंटी सोनी , प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रोटरी अध्यक्ष विन्नी सलूजा द्वारा यह मांग निरंतर की जा रही थी।

इसी कड़ी में आगे हेल्पिंग हैंड्स द्वारा बताया गया कि ब्राह्मण्पली चौक से रायगढ़ चौक तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने एवं स्पीड लिमिट नहीं होने की वजह से रोजाना गौ माता एवं स्कूटी बाइक सवार लोग एक्सीडेंट का शिकार हो रहे है। साथ ही वहां रह रहे रहवासियों के मन में भय का माहौल रहता है। इसी कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी |

नगरपालिका एवं बिजली विभाग के मदद से। एवं जिंक जैक स्टॉपर बनवा जा रहा है 15 नग जो कि सियाराम ऑटो डील द्वारा दिया जा रहा है। भारी वाहनों की स्पीड में इससे लगाम लगेगा। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स द्वारा निरंतर नगर के हित के लिए आगे आकर अच्छे कार्य किते जाते है। साथ ही हेल्पिंग हैंड्स एक मात्र ऐसी संस्था है जो दिन रात 24 घंटे लोगो तक मदद पहुंचती है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शासिमोहन सिंह का आभार व्यक्त किया।




.jpg)







