जशपुर विधायक रायमुनि भगत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने निजी अस्पताल पहुँचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने वहाँ इलाजरत जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने चिकित्सकों से चर्चा कर उनके इलाज और सेहत में हो रहे सुधार की जानकारी ली तथा ईश्वर से उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
मुलाकात के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आपसी आत्मीयता और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता बहुत मायने रखती है। रायमुनि भगत क्षेत्र की जनता के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाली समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ दुर्गा की कृपा से वे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसेवा में सक्रिय रूप से जुटेंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments