आज अचानक जेपी नड्डा भी आ रहे है रायपुर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं | राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम अचानक बना है, पहले सिर्फ गृह मंत्री अमित शाह का दौरा तय था | बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा का दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हो रहा है |
बता दें कि प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे चुनाव के लिहाज से आगामी रणनीति तय करेंगे। साथ ही घोषणा पत्र के ड्राफ्ट और कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा किए जाने के संकेत हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments