शीर्षक: वैचारिक उग्रवाद पर नकेल कसेगी युवा शक्ति: शालिनी वर्मा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: राजधानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित 'विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन' के दौरान तीखे तेवर देखने को मिले। सप्रे मैदान से जनसंपर्क कार्यालय तक निकाली गई इस विशाल रैली में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों और लोकतांत्रिक मंचों पर बढ़ती अराजकता के खिलाफ आवाज उठाना था।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ABVP की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शालिनी वर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि देश के भीतर वैचारिक स्तर पर अस्थिरता फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिस प्रकार सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ से उग्रवाद को नेस्तनाबूद किया है, उसी तर्ज पर आने वाले समय में देशविरोधी मानसिकता रखने वालों को वैचारिक मोर्चे पर शिकस्त दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि असहमति जताना सबका अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर भ्रम फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रांत मंत्री अनंत सोनी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास कभी सफल नहीं होने दिए जाएंगे। रैली के दौरान हेमंत कौशिक, प्रथम फूटाने, सजल गुप्ता और हर्षित कौर सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments