ED की CRPF सुरक्षा में रायपुर-दुर्ग में दबिश, कारोबारियों के घरों पर छापा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी दबिश दी है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों के साथ पहुँची ईडी की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रायपुर के रवि नगर स्थित जाने-माने कारोबारी सुशील कुमार के आवास पर ईडी के चार अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, आरंग के बड़े भूमिधारक और जाने-माने सराफा कारोबारी नितिन डागा के घर पर भी केंद्रीय एजेंसी की टीम पहुँची है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई जमीन की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री और भारतमाला परियोजना में कथित भूमि अधिग्रहण व मुआवजे में हुई अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, इस मामले में अभी तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और ना ही किसी प्रकार की जब्ती या गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। टीम फिलहाल दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। #Raipur #Durg #ED #EDRaid #Chhattisgarh #Bharatmala #LandScam #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments