तिल्दा-नेवरा: दूध विक्रेताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन.....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
तिल्दा-नेवरा: दूध विक्रेता संघ ने पशु आहार और अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। संघ ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गाय के दूध का भाव 60 रुपये और भैंस के दूध का भाव 70 रुपये प्रति लीटर करने की मांग रखी है।
रेट तय नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी
संघ के मुताबिक डेयरी संचालकों के साथ दूध के नए रेट को लेकर सहमति नहीं बनी है। ऐसे में संघ ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक तिल्दा-नेवरा शहर में दूध का वितरण बंद रखा जाएगा। संघ ने प्रशासन से हड़ताल के दौरान सहयोग की मांग की है।
दूध आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
दूध विक्रेता संघ के इस फैसले से शहर में दूध की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। संघ ने यह भी कहा है कि हड़ताल के दौरान निर्णय के विपरीत दूध वितरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#tilda #milk #animalfeed #breakingADNnews




.jpg)










