google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खपरगंज हिंसा के बाद कड़ी सुरक्षा, 350 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात...

Aug 30
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर न्यायधानी के खपरगंज में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को तोड़-फोड़ और पथराव के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है | चप्पे-चप्पे पर बेरिकेडिंग के साथ पुलिस बल लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग कर रहा है | इसके साथ ही हमलावरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने अब तक 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है | घटना के बाद से खपरगंज के साथ तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है | मौके पर जिले के स्थानीय बल के साथ दूसरे जिलों से करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है |


पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों के अंदर रहें | जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले | हालांकि, पुलिस की लगातार गश्त से क्षेत्र में सामान्य आवाजाही जारी है | 28-29 अगस्त की रात को हुई घटना में 8 वाहन और एक दुकान में तोड़-फोड़ की जानकारी सामने आई है | इसमें 6 चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और बाइक को निशाना बनाया गया | इसके साथ मकान की खिड़की के कांच भी पथराव में टूटे हैं |


घटना में कथित संलिप्तता पर खपरगंज और तालापारा क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोनी थाने में पूछताछ कर रही है | पथराव की घटना में तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं | टीआई के सिर में गंभीर चोट आई है | सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है | एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 163 लागू है | यही नहीं दोनों पक्षों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के साथ कलेक्टर और एसएसपी ने मोर्चा संभाला है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html