google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दल्ली राजहरा माइंस में एक साथ दिखे तीन भालू, कर्मचारियों में दहशत...

2 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दल्ली राजहरा माइंस एरिया में एक साथ तीन भालू देखे जाने से वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भारी दहशत और चिंता का माहौल है। माइंस कर्मचारियों ने भालुओं की मौजूदगी का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है, जिसके बाद तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए दल्ली राजहरा के वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर ने लोगों और कर्मचारियों से पूरी तरह सतर्क रहने और भालुओं के नजदीक न जाने की अपील की है।गौरतलब है कि हाल ही में वन्यजीवों की बस्ती या परिसरों की ओर आने का यह पहला मामला नहीं है।


इससे पहले शनिवार देर रात ग्राम भालूकोन्हा स्थित शिव मंदिर परिसर में भी एक भालू की हलचल वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसे बाद में रविवार को जंगल की तरफ जाते हुए देखा गया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद से आसपास के ग्रामीण और माइंस कर्मी डरे हुए हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html