google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

नाबालिकों को गाड़ी देने पर 3 वाहन मालिकों को लगा 25-25 हजार का जुर्माना....

5 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में नाबालिकों के वाहन चलाने के मामलों को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने तीन नाबालिकों को वाहन चलाते पकड़ा और उनके मामलों को न्यायालय में पेश किया।


















सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों वाहनों के स्वामियों पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। इस तरह तीन मामलों में कुल 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सरगुजा पुलिस के अनुसार, नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस की ओर से समय-समय पर अभिभावकों और वाहन मालिकों को जागरूक किया जाता रहा है। पुलिस की ओर से स्पष्ट रूप से अपील की गई है कि कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, क्योंकि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने के साथ-साथ बच्चों और अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।


कार्रवाई के निर्देश के बाद तेज हुआ अभियान

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने यातायात पुलिस को नाबालिकों के वाहन चलाने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सड़क और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान तीन नाबालिक वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अदालत ने मामलों की सुनवाई के बाद तीनों वाहनों के स्वामियों पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिक को वाहन देने की जिम्मेदारी अभिभावक या वाहन स्वामी की भी होती है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


अभिभावकों से बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील

पुलिस का कहना है कि नाबालिकों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अभिभावकों को समझाया जा रहा है कि वे अपने नाबालिक बच्चों को बाइक, स्कूटर या अन्य वाहन न दें। कम उम्र में वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका रहती है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं होने पर गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। सरगुजा पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नाबालिकों को वाहन देने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। नाबालिकों की ड्राइविंग रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html