google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

सेल्फी लेते हसदेव नदी में बहे 3 छात्र, 1 का शव बरामद, 2 की तलाश जारी...

23 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र हसदेव नदी में डूब गए फोटो खींचाने नदी किनारे खड़े युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा | उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने भी छलांग लगाई और बचाने का प्रयास किया | हालांकि नदी के तेज बहाव में सभी बह गए | रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है | उसकी पहचान पवन लाल (चिरमिरी निवासी) के रूप में हुई है |


















जानकारी के मुताबिक, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है | बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव आए थे | पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू सेल्फी लेने नदी किनारे खड़े हुए थे | इस दौरान एक छात्र का पैर फिसला और वह नदी में बहने लगा | उसे बचाने के लिए पानी में उतरे दो दोस्त भी बह गए |


सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे | मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया | लगातार बारिश से बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू में काफी मुश्किलें बढ़ गई | रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया | शनिवार को दोबरा तलाश शुरू की गई | एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है |


फिलहाल मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी गई है | पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है | वहीं दो लापता छात्रों की तलाश की जा रही है | हर साल देवरी पिकनीक स्पॉट में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं | इससे पहले भी डूबकर लोगों की जान गंवाने की घटना सामने आ चुकी है | इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की कमी है | ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाने की जरूरत है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html