न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, सीरीज में की वापसी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- ऑकलैंड :- न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में वापसी की। ईडन पार्क में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे, जिन्होंने 49 गेंदों पर 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल ने भी 25 गेंदों पर 65 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट हासिल किए।
260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर भारत पर दबाव बनाए रखा।
जैकब डफी ने नमन धीर और अर्शदीप सिंह को लगातार दो गेंदों पर आउट कर भारतीय टीम की वापसी की उम्मीदों को समाप्त कर दिया। मैथ्यू फिशर और मिचेल सैंटनर ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इस हार के बावजूद भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज समाप्त करना चाहेगी। #INDvsNZ #T20Cricket #CricketNews #NewZealandCricket #TeamIndia #GlennPhillips #JacobDuffy #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments