महिला आरोपी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तीन लेडी कांस्टेबल सस्पेंड...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
झारखंड- बोकारो में महिला को रस्सी से टांगकर थाने ले जाने वाली तीन लेडी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है | दरअसल, चास महिला थाने की पुलिस ने एक महिला को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था | लेकिन वो थाने से फरार हो गई थी | लेडी कॉन्स्टेबल जब उसे पकड़ने पहुंचीं तो पुलिस ने महिला के पैर बांध दिए | इसके बाद उसे टांगकर थाने तक लेकर आई |
वायरल हुए वीडियो में दिखा कि कैसे तीन महिला कॉन्स्टेबल आरोपी महिला को टांगे हुए हैं | पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाके के बीच से आरोपी महिला को काफी दूर तक टांगकर ले जाती दिखी | बोकारो सेक्टर-4 थाने की पुलिस आरोपी महिला और उसके पति से मोबाइल चोरी के मामले को लेकर पूछताछ कर रही थी | लेकिन इस दौरान महिला मौका पाते ही थाने से फरार हो गई |
जब पुलिस अफसरों को पता चला कि चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला थाने से फरार हो गई है तो हड़कंप मच गया | उसे ढूंढने के लिए महिला पुलिस की टीम लग जुट गई | भागने के क्रम में आरोपी महिला एक ऊंची चारदीवारी फांद गई और दूसरी तरफ गिर गई | पीछा करती महिला पुलिसकर्मियो ने भी चारदीवारी फांदी और उसको पकड़ लिया |
इसके बाद बोकारो पुलिस की तीन लेडी कांस्टेबल उस महिला को रस्सी से टांगकर थाने लाईं | लेकिन इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| वीडियो वायरल हुआ तो एसपी प्रियदर्शी अलोक ने इस पर एक्शन लिया | उन्होंने बताया कि हमने तीनों लेडी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments