google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

15 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी...

Dec 1, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेंगलुरु- बेंगलुरु के 15 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार को अज्ञात ईमेल के जरिए, बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद आनन-फानन में छात्रों और कर्मचारियों को स्कूलों से बाहर निकाला गया है। स्कूलों को बम से निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्कूल अधिकारियों में दहशत फैल गई है।


सबसे पहले धमकी बसवेश्वर नगर में नेपेल और विद्याशिल्पा सहित सात स्कूलों को भेजा गया है। खतरे में पड़े स्कूलों में से एक स्कूल कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है। बेंगलुरु पुलिस इस मामले में जांच में लग गई है। फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से और किसने भेजा है। स्कूलों के बाहर अभी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


बेंगलुरु पुलिस ने सुरक्षा एहतियात के तौर पर स्कूलों से छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। आज स्कूल भी बंद रहेंगे। हालांकि पुलिस को लग रहा है कि बम की धमकी अफवाह हो सकती है। पुलिस बम निरोधक दस्तों की मदद से परिसर की गहन तलाशी ले रही है। उन्होंने अभी तक किसी भी स्कूल में बम होने की पुष्टि नहीं की है। पिछले साल बेंगलुरु के कई स्कूलों को भी इसी तरह की ईमेल से धमकियां मिलीं थी। लेकिन वे सभी अफवाहें निकलीं। कोई भी दुखद घटना नहीं हुई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html