google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भ्रष्टाचार के हर आलम का यही आलम होगा : राम विचार नेताम |

May 17, 2024
2 min read
  • भ्रष्टाचार के हर आलम का यही आलम होगा : राम विचार नेताम |

  • छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने झारखंड के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में संभाली चुनाव प्रचार की कमान |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री तथा झारखंड के पूर्व सहप्रभारी रहे राम विचार नेताम इन दिनों प्रदेश के प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने राज्य के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर राम विचार नेताम ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों एवं वन संपदा से संपन्न राज्य होने के बाद भी उसे परिवारवाद ने विकास के मानक में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा परिवारवाद की वजह से राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं। आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मंत्री आलमगिरी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्रि ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेंगी। उन्होंने कहा, झारखंड से सटे हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं झारखंड में उनके हक का पैसा पिता-पुत्र और मंत्री तथा उनके सहयोगियों के कमीशन में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता प्रदेश की नकारा और भ्रष्ट सरकार का बोरिया बिस्तर हमेशा के लिए बांधने का काम करेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html