google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यह ऐतिहासिक जीत बृजमोहन अग्रवाल की नही अपितु पूरे रायपुर लोकसभा की जनता की है।

Jul 26, 2024
4 min read
  • *यह ऐतिहासिक जीत बृजमोहन अग्रवाल की नही अपितु पूरे रायपुर लोकसभा की जनता की है*

  • *सारे भ्रम को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने वाली जनता निश्चित ही पूर्ण सम्मान की पात्र है:- राजेश मूणत*

  • *सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया पश्चिम के मतदाताओं का सम्मान*

  • *भाजपा ने किया मतदाताओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे उपस्थित*

  • *बृजमोहन और राजेश मूणत ने किया पश्चिम के मतदाताओं का सम्मान एवं आभार*


केंद्र में तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनी जिस हेतु भारतीय जनता पार्टी मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन कर देश भर के मतदाताओं का आभार कर रही है ।

इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा के मतदाताओं का सम्मान समारोह रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जहां पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के मतदाता महिलाएं , युवा एवं बुजुर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहे जहां रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक राजेश मूणत ने भगवान राम की प्रतिमा वाला मोमेंटो , शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया और उपस्थित जनमानस पर मंच से गुलाब की पंखुड़ियों का छिड़काव कर अभिनंदन किया ।

रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा की इस ऐतिहासिक विजय में हम आपके द्वारा मिले अपरिमित स्नेह का हृदयतल से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं उपस्थित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम हेतु भी आप सभी का बहुत आभार है हम सभी अपनी तरफ से भरपूर परिश्रम करते हैं परंतु उसे परिणाम तक हमारे सम्मानित मतदाता ही पहुंचाते हैं रायपुर लोकसभा अंर्तगत 9 विधानसभाएं आती हैं जिसमे विधानसभावार मतदाता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमे से उत्तर विधानसभा सहित 5 विधानसभा में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है 3 और विधानसभाओं में आगामी 2 दिनों में कार्यक्रम संपन्न किए जायेंगे इसके साथ ही बहुत ही महती योजना में हम सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है जिसका नाम है " एक पेड़ मां के नाम " अभियान में अपना भरपूर योगदान देना है हमने रायपुर लोकसभा में 11 लाख वृक्षों का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है और आप सभी को जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाना है ।

उन्होंने आगे कहा यह ऐतिहासिक जीत बृजमोहन की नही यह पूरे रायपुर लोकसभा के मतदाताओं , और कार्यकर्ताओं की है जिस हेतु आपका जितना अभिनंदन किया जाए कम है परंतु हमारी जिम्मेदारी अभी समाप्त नही हुई अपितु बढ़ गई है हमे रायपुर लोकसभा को देश की उत्कृष्ठ लोकसभा बनाने हेतु भरसक प्रयास करने है जिसमे आप सभी के सुझाव सदैव आमंत्रित हैं एवं बृजमोहन अग्रवाल पूर्व की तरह सदैव आप सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा एवं आप सभी को आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए कमर कसकर तैयार रहना है जिससे हर क्षेत्र में भाजपा के प्रतिनियों का वर्चस्व रहे और प्रदेश के चहुमुखी विकास में किसी प्रकार की बाध्यता ना आए ।

रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की रायपुर पश्चिम विधानसभा में आज मतदाता सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है और वास्तविकता में आप सभी उपस्थित सम्मानित मतदाता सम्मान के पात्र भी हैं क्योंकि विपक्ष द्वारा लगातार भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाया जाता रहा झूठा प्रचार किया जाता रहा लेकिन धन्य है हमारे प्रदेश और देश की जनता जो कांग्रेस के किसी मायाजाल या भ्रम में ना पड़ते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश में पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया छत्तीसगढ़ की जनता ने तो 11 में से 10 लोकसभा भाजपा की झोली में डाल दी कांग्रेस ने तो केवल छत्तीसगढ़ सहित रायपुर शहर की जनता को लगातार ठगने का कार्य किया है ।

दारू के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला , रेत में घोटाला , कोयला में घोटाला , गरीबों के लिए भेजे गए चांवल तक में 600 करोड़ का सीधा घोटाला और तो और भगवान महादेव के नाम से सट्टा चला कर युवाओं को सट्टे जैसी लत लगाने वाली ये कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार ने ही किया है ।

इसके विपरित जब देश की जनता के हित में काम करने की बात आए तो भारतीय जनता पार्टी त्वरित जनहितो के कार्यों को प्राथमिकता से करती है प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हमने किसानों को बोनस दिया 2100₹ प्रति क्विंटल धान खरीदी की गई एवं प्रदेश के गांव गरीब के रुके हुए 16 लाख प्रधानमंत्री आवास तत्काल प्रभाव से स्वीकृत किए गए ।

कार्यक्रम की शुरुवात में प्रथम उद्बोधन जिला अध्यक्ष जयंती पटेल द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुवात में उपस्थित सम्मानित मतदाताओं को धन्यवाद प्रेषित किया एवं कहा की आप सभी के स्नेह पूर्ण समर्थन की बदौलत आज हमने रायपुर लोकसभा में रिकॉर्ड मतों से विजयश्री प्राप्त कर रायपुर लोकसभा से भारत के शीर्ष 10 बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली लोकसभा बनाया जिस हेतु आप सभी मतदाताओं का आभार एवं धन्यवाद ।

रायपुर लोकसभा के संयोजक अशोक बजाज ने उपस्थित मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की यह अनूठी पहल है मतदाताओं का सम्मान समारोह और वाकई में आप सभी मतदाता सम्मान के पात्र हैं क्योंकि विकट परिस्थितियों जैसे भीषण गर्मी और विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे तमाम भ्रमों को धता बताते हुए आप सभी ने रायपुर लोकसभा को रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचने का कार्य किया है हमने रायपुर पश्चिम से 273 में से 267 बूथों पर बढ़त हासिल की ।

पूर्व सांसद सुनील सोनी ने भी मंच से उपस्थित मतदाताओं का अभिनंदन किया एवं कहा की अभी लड़ाई जारी रखना है विधानसभा या लोकसभा चुनाव ही अखरी नही अपितु नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हमे बड़ी जीत हासिल कर मोदी की गारेंटी और विष्णुदेव साय के विश्वास को धरातल तक पहुंचाने में अपना योगदान देकर सुशासन की सरकार की मजबूत स्थापना करना है और यह भाजपा सरकार में ही संभव है केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा केंद्र सरकार देश भर में लगभग 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मंच संचालन ओंकार बैस द्वारा किया गया ।

आज आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में विशेष रूप से सुनील सोनी,मोतीलाल साहू,जयंती पटेल,अशोक बजाज,मीनल चौबे,लक्ष्मी वर्मा,अशोक पांडे,प्रभा दुबे,चन्नी वर्मा,ओंकार बैस, अमित मैशरी सत्यम दुवा, ,गोवर्धन खंडेलवाल,महेश बैंस,सीमा संतोष साहू,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, बजरंग खण्डेलवाल प्रीतम ठाकुर,भूपेंद्र ठाकुर,राजीव पांडे,भोला साहू,पुरुषोत्तम देवांगन,दीपक जायसवाल,कामिनी देवांगन,गज्जू साहू, खेम सेन,विनोद अग्रवाल,आशु चंद्रवंशी,नीलम सिंहशैलेन्द्री परगनिया, सुनील चंद्राकर,पुष्पेंद्र उपाध्याय, बसंत बाग, रज्जियन ध्रुव,कमलेश बसंत वर्मा,अकबर अली, मोहन उपारकर, विशाल पांडेय अश्वनी विश्वकर्मा ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html