google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ में केलो डेम के पास लूटपाट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार...

7 hours ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में केलो डेम के पास युवक और उसकी महिला मित्र से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी रामकुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना और लूटे गए मोबाइल का सिम कार्ड भी निकाल दिया था। हालांकि, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से लूटा गया आईफोन और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।


जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के जोगीडीपा निवासी 22 वर्षीय सानू सारथी ने 12 अक्टूबर 2026 को कोतवाली थाने में लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी तीन से चार अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने महिला मित्र के साथ घूमने को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सानू सारथी के साथ मारपीट शुरू कर दी।


पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद जेब में रखे 1,500 रुपए, आईफोन 12 मिनी और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी फेंक दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 309(4) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सीएसपी राहुल उईके और कोतवाली पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने एएसआई कोसो सिंह जगत और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित युवक, उसकी महिला मित्र और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें रायगढ़ के इंदिरा नगर निवासी सोहेल अंसारी (23 वर्ष) और बिहार के वैशाली जिले के मूल निवासी रणवीर कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं। रणवीर वर्तमान में रायगढ़ के उर्दना डीपापारा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों की कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पीड़ित से आरोपियों की पहचान संबंधी कार्रवाई कराई गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार मेहता (24 वर्ष), पिता रामचन्दर मेहता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधमपुर का रहने वाला है। वर्तमान में कुरमापाली, रायगढ़ में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने सोहेल अंसारी, रणवीर कुमार और एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से लूटा गया आईफोन और अपराध में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AX 1602 जब्त की गई है।


पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित से आरोपी की पहचान भी कराई। चौथे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, महिला मित्र से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल फरार आरोपी के पास होने की जानकारी सामने आई है। रामकुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस वारदात में शामिल चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा और मुरली मनोहर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Raigarh #Chhattisgarh #KeloDam #CrimeNews #PoliceAction #LootCase #ThirdAccusedArrested #iPhoneRecovered #ChhattisgarhPolice #BreakingADNNews



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html