रेड क्रॉस के कार्यों का विस्तार हो, जरूरतमंदों तक पहुंचे सीधी मदद: राज्यपाल रमेन डेका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: लोक भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू के बीच राज्य में चल रहे सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान तोमन साहू ने राज्यपाल को प्रदेश के 13 जिलों में संपन्न हुई जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठकों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न जिलों में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं जमीनी गतिविधियों की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। इसके साथ ही, आगामी राज्यस्तरीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राज्यपाल को औपचारिक आमंत्रण भी दिया गया।
बैठक के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने निर्देश दिए कि शेष बचे जिलों में भी शीघ्र समीक्षा बैठकें पूरी की जाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रेड क्रॉस की सेवाओं का दायरा और विस्तृत होना चाहिए, ताकि अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।
इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य युगल सिन्हा भी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments