द वेडिंग परिवार: छत्तीसगढ़ की वेडिंग इंडस्ट्री का पहला भव्य दिवाली मिलन.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रोशनी, एकता और आपसी मेलजोल के इस त्यौहार को मनाने के लिए छत्तीसगढ़ की पूरी वेडिंग इंडस्ट्री को छत के नीचे लाया जा रहा है। वेन्यू ओनर्स, होटल ओनर्स, कैटरर्स, डेकोरेटर्स, इवेंट प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, डीजे, फोटोग्राफर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, आर्टिस्ट्स, सिंगर्स, प्रोडक्शन टीम्स, साउंड और लाइटिंग प्रोफेशनल्स, और वेडिंग डिज़ाइनर्स से लेकर वे सभी प्रोफेशनल्स जो हर शादी को एक भव्य उत्सव में बदल देते हैं — यह आयोजन पूरी तरह से हमारी इंडस्ट्री, हमारे लोगों और हमारे 'परिवार' को समर्पित है।
वेडिंग इंडस्ट्री के लगभग 600 से 700 से अधिक प्रोफेशनल्स के शामिल होने की उम्मीद के साथ, 'द वेडिंग परिवार' पूरी इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा मंच तैयार कर रहा है जहाँ सब एक साथ आएं, आपसी संबंध मजबूत करें, अपनी साझा सफलताओं का जश्न मनाएं और सुनहरी यादें संजोएं। यह सिर्फ एक दिवाली का जश्न नहीं है; यह छत्तीसगढ़ की पूरी वेडिंग बिरादरी को एक बड़े परिवार के रूप में और करीब लाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। हमारा लक्ष्य इसे छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला सबसे भव्य दिवाली मिलन बनाना है, जहाँ हम एक इंडस्ट्री, एक कम्युनिटी और एक 'परिवार' के रूप में अपना यह त्यौहार एक साथ मिलकर मनाएं।
एक इंडस्ट्री। एक जश्न। एक परिवार।
द वेडिंग परिवार – दिवाली मिलन 2026






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments