एसबीआई लाइफ की नई पहल: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में दौड़ेगी 'बीमा की बात' वैन, वित्तीय सुरक्षा पर होगा जोर...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
छत्तीसगढ़ में जीवन बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक नई शुरुआत की गई है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की राज्य बीमा योजना के तहत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को छत्तीसगढ़ में जीवन बीमा के लिए लीड इंश्योरर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से 'बीमा की बात' जागरूकता कैंटर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।

यह विशेष वैन राज्य के सभी 33 जिलों का दौरा करेगी। इसके जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को जीवन बीमा के महत्व, दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय योजनाओं से जुड़ी सही जानकारी सरल तरीके से दी जाएगी। इस वैन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री प्रदर्शित की जाएगी, जिसे स्थानीय छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार किया गया है ताकि आम जनता इसे आसानी से समझ सके।

वित्तीय जागरूकता की क्यों है जरूरत ?
हाल ही में सामने आए आंकड़े देश में बीमा सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की सख्त जरूरत को रेखांकित करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बीमा की पहुंच वैश्विक औसत से काफी पीछे है। ऐसे में नागरिकों को बीमा और वित्तीय प्लानिंग के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकें।

इस अहम अभियान के शुभारंभ अवसर पर शासन और बीमा क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें वित्त विभाग के विशेष सचिव ऋषभ कुमार परासर, एसबीआई लाइफ के वेस्ट ज़ोन के डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव, वित्त विभाग के एडिशनल डायरेक्टर अंकित मोदी और भोपाल के रीजनल डायरेक्टर अमित कुमार साहा शामिल थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments