google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नवा रायपुर में दिखेगा आसमान का रोमांच: राज्योत्सव पर वायु सेना की सारंग टीम दिखाएगी करतब...

45 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के मौके पर इस बार आसमान में अद्भुत और रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम का आत्मीय स्वागत किया और राज्योत्सव में उनकी भागीदारी को प्रदेश के लिए बड़े गौरव की बात बताया।


2 नवंबर को सेंध लेक पर सजेगा एयर शो का मेला -

आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक के आसमान में वायु सेना का भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस विशेष प्रदर्शन में सारंग टीम के पांच उन्नत 'ध्रुव' हेलीकॉप्टर हवा में एक साथ कई साहसिक और आकर्षक करतब दिखाएंगे। ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में दो महिला पायलट—स्क्वाड्रन लीडर अंकिता और स्क्वाड्रन लीडर अक्षया भी शामिल हैं, जो प्रदेश की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।

युवाओं और विद्यार्थियों के लिए खास अवसर -

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा और विमानन के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों के जरिए होने वाला यह एयर शो न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित करेगा, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों को विमानन, तकनीक और रक्षा सेवाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव की भव्यता में चार चांद लगा देगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html