छत्तीसगढ़ में 'अर्नब' तूफान का प्रकोप: कई जिलों में मूसलाधार बारिश और स्कूलों में अवकाश घोषित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ में तेजी से नजर आने लगा है। राजधानी रायपुर समेत विभिन्न इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। रायपुर और रायगढ़ में सुबह से ही हल्की फुहारें पड़ रही हैं, जबकि गरियाबंद में कल देर रात से जारी बारिश और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
मौसम विभाग का रेड अलर्ट -
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। अनुमान है कि इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर दक्षिण क्षेत्र पर पड़ेगा।
सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद -
प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जगदलपुर, बस्तर और सुकमा के अलावा गरियाबंद और दुर्ग जिलों में भी सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। आम जनता से अपील की गई है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, कल 29 अक्टूबर को भी उत्तर तथा मध्य छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में भारी बदलाव।
कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में मौसम विभाग का रेड अलर्ट।
90 किमी/घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं।
एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments