दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे 7 की रात से 11 तक बंद........

देश की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है | इस कड़ी में राजधानी में अभी से बड़े पैमाने पर ऐहतियात बरते जा रहे हैं | सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं | अब दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर एडवाइजरी (Delhi Police Advisory) जारी की है | दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एडवाइजरी के मुताबिक 8 से 10 सितंबर के दौरान कई मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद (Delhi Metro) रहें | जबकि एयरपोर्ट की तरफ से जाने वाले यात्रियों के लिए 7 से 11 सितंबर तक पुलिस ने मेट्रो से सफर करने का सुझाव दिया है |
जी20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो कुछ स्टेशन चालू तो रहेंगे, लेकिन उनके अधिकांश गेट सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखे जाएंगे | आईजीआई एयरपोर्ट पर सिर्फ गेट नंबर एक से यात्री एंट्री-एग्जिट कर पाएंगे | खान मार्केट मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1, 2 और 3 बंद रहेगा | सिर्फ चार नंबर गेट से यात्रियों के लिए चालू रहेगा | कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर केवल गेट नंबर एक यात्रियों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध होगा | लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 1, 2, 3 और 4 पूरी तरह से बंद रहेंगे, जबकि गेट नंबर पांच यात्रियों के लिए खुला रहेगा. जंगपुरा मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर एक और तीन बंद रहेगा और दो नंबर गेट खुला रहेगा | आश्रम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1 और 3 बंद रहेगा जबकि दो नंबर गेट खुला रहेगा | जनपथ मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 1 3 और 4 बंद रहेगा | यहां पर दो नंबर गेट से यात्री एंट्री-एग्जिट कर सकते हैं | बारहखंभा रोड मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1,3,4,5 और 6 बंद रहेगा. केवल गेट नंबर दो एंट्री-एग्जिट के लिए खुला रहेगा | इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर एक को खुला रखा गया है जबकि दो नंबर गेट बंद रहेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments