google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: उलटफेर कर संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने फाइनल में बनाई जगह....

43 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सेमीफाइनल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लीग चरण में अजेय रही और टॉप पर काबिज न्यायधानी नाइट्स को हराकर संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट कटा लिया। रोमांचक मुकाबले में स्ट्राइकर्स ने 6-3 से जीत दर्ज की।

लीग चरण की हार का लिया बदला -

सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यायधानी नाइट्स का पलड़ा भारी माना जा रहा था, क्योंकि उन्होंने लीग मैच में भी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हराया था। इसके अलावा नाइट्स इस पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी थी और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर थी। वहीं, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की टीम चौथी क्वालीफायर टीम के रूप में अंतिम चार में पहुंची थी, लेकिन मैदान पर खिलाड़ियों ने सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया।

रोमांचक रहे मुकाबले के उतार-चढ़ाव -

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले क्वार्टर में ही शाहरुख ने बेहतरीन फ्लिक से गोल कर स्ट्राइकर्स का खाता खोला। हालांकि, कुछ ही देर बाद आदर्श ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद चिराग ने शानदार मूव बनाते हुए न्यायधानी नाइट्स को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में भी गोल करने का सिलसिला जारी रहा। आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए टूर्नामेंट का अपना 13वां गोल दागा और शीर्ष स्कोरर बने। इसके तुरंत बाद 24वें मिनट में अरबाज अली ने भी शानदार गोल कर अपनी टीम की स्थिति मजबूत की।


शाहरुख की शानदार हैट्रिक -

तीसरे क्वार्टर में मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। शाहरुख ने बेहतरीन कौशल दिखाते हुए एक और गोल किया और स्कोर बराबर कर दिया। इसके कुछ ही पलों बाद, पेनल्टी कॉर्नर पर मिले रिबाउंड का पूरा फायदा उठाते हुए शाहरुख ने शानदार गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को बढ़त दिला दी।

आखिरी क्वार्टर में पूरी तरह हावी रही स्ट्राइकर्स -

अंतिन चरण में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली। आर्यन ज़ेस ने सर्कल के अंदर बेहतरीन पास को गोल में बदलकर स्कोर 5-3 कर दिया। इसके बाद ओम कुमार यादव ने निशांत तिर्की के साथ मिलकर एक और शानदार गोल दागा और स्कोर 6-3 पहुंचाकर अपनी टीम की खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर दी।


इस रोमांचक मैच को देखने के लिए खेल जगत और प्रशासनिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां भी स्टेडियम में मौजूद थीं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html