रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुई उच्चस्तरीय राजनीतिक मुलाकात...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से की आत्मीय भेंट |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक उच्चस्तरीय राजनीतिक मुलाकात देखने को मिली। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और आत्मीय अभिवादन किया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। #RaipurNews #Chhattisgarh #VishnuDevSai #PurandarMishra #JPNadda #BJPChhattisgarh #RaipurUpdate #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments