2 नवंबर को सेंध लेक में दिखेगा सारंग टीम का रोमांचक एयर शो...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। टीम ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव में टीम की भागीदारी को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सारंग टीम का प्रदर्शन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा। यह भारतीय वायु सेना के साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना का परिचय कराएगा।
2 नवंबर को सेंध लेक में एयर शो-
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम एयर शो प्रस्तुत करेगी। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में पांच हेलीकॉप्टर रोमांचक हवाई करतब और आकर्षक संरचनाओं का प्रदर्शन करेंगे। ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में दो महिला पायलट—स्क्वाड्रन लीडर अंकिता और स्क्वाड्रन लीडर अक्षया—भी शामिल रहेंगी। टीम स्वदेशी ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टरों के जरिए अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। यह आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और भारतीय वायु सेना में करियर बनाने की भावना को मजबूत करेगा। #ChhattisgarhRajyotsav #SarangTeam #AirShow #IndianAirForce #NayaRaipur #SendhLake #VishnuDeoSai #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments