रोमांचक संघर्ष : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में मैनपाट और बैलाडिला का मुकाबला बराबरी पर छूटा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स की टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। कड़े मुकाबले में दोनों ही पक्षों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रहलाद को 'स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच' और करण धनुक को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' घोषित किया गया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक तेवर दिखाए। चौथे मिनट में पहला हमला हुआ जिसे डिफेंडरों ने विफल कर दिया। सातवें मिनट में मैनपाट के पास गोल करने का सुनहरा अवसर था, जिसे विरोधी गोलकीपर ने मुस्तैदी दिखाते हुए बचा लिया। इसके तुरंत बाद बैलाडिला को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर संदीप ठाकुर ने गोल दागकर खाता खोला। दूसरे क्वार्टर के अंत से पहले प्रवीण यादव ने शानदार मैदानी गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

मुकाबले के दूसरे हाफ में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। बैलाडिला ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार हमले किए। जसकरण सिंह की मदद से राहुल यादव ने पहला गोल दागा, और फिर चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद प्रहलाद ने रिवर्स फ़्लिक के जरिए गोल कर मैनपाट को फिर आगे किया, लेकिन खेल समाप्त होने से ठीक पहले निहाल हुसैन अंसारी ने रिबाउंड पर गोल कर मैच को 3-3 से बराबरी पर ला दिया।









.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments